कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने दिल्ली में डाला वोट, साथ में ली सेल्फी
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान किया। वहीं, मतदान के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां के साथ सेल्फी ली और तस्वीर 'X' पर शेयर करते हुए लिखा, "आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि गरीब परिवार की महिलाओं के बैंक खातों में ₹8,500/महीने आएं और किसान कर्ज़ मुक्त हों।"