'कांग्रेस फाइल्स' नाम से वीडियो सीरीज़ बना रही है बीजेपी, जारी किया पहला एपिसोड

कांग्रेस शासन में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर बीजेपी 'कांग्रेस फाइल्स' नाम से वीडियो सीरीज़ बना रही है जिसका पहला एपिसोड रविवार को जारी किया। तीन मिनट के पहले वीडियो में बीजेपी ने कांग्रेस पर पिछले 70 वर्षों में ₹4.82 लाख करोड़ के घोटाला करने के आरोप लगाए हैं जिनमें 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला घोटाले का भी ज़िक्र है।

Load More