'कांग्रेस मुक्त भारत' कभी नहीं होगा, बल्कि देश ऐसी बात करने वालों से मुक्त हो जाएगा: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के चिंतन शिविर से एक दिन पहले गुरुवार को कहा कि 'कांग्रेस मुक्त भारत' कभी नहीं होगा, बल्कि ऐसी बात करने वालों से देश कभी न कभी खुद मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, "आप सब जानते हैं पिछले सात सालों से देश के जो हालात हैं...संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।''

Load More