कांग्रेस मुख्यालय में रेलिंग फांदकर पहुंचे कार्यकर्ता को राहुल गांधी ने लगाया गले
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रेलिंग फांदकर पहुंचे पार्टी के एक कार्यकर्ता को राहुल गांधी ने गले से लगा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है, लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बीच रुझानों में कांग्रेस पार्टी की 99 सीटों पर बढ़त है जबकि 'INDIA' ब्लॉक की 230 से अधिक सीटों पर बढ़त है।