कांग्रेस मुख्यालय में विश्व कप का फाइनल मैच देखते खरगे व अन्य नेताओं का वीडियो आया सामने
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े नेता भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे विश्व कप का फाइनल मैच देख रहे हैं जिसका वीडियो सामने आया है। कांग्रेस ने 'X' पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "जीतेगा इंडिया🇮🇳।" वहीं, शनिवार को पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी थीं।