कांग्रेस में फिलहाल विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और नेतृत्व की कमी है: दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि पार्टी में फिलहाल विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और नेतृत्व की कमी है। दिग्विजय ने कहा, "'भारत जोड़ो यात्रा' से कांग्रेस को मज़बूत बनाने में मदद मिलेगी...इससे नया नेतृत्व उभरकर सामने आएगा।" उन्होंने कहा, "'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद राहुल गांधी एक नए अवतार में नज़र आएंगे।"