कांग्रेस वर्कर ने कहा- 'वैभव क्रिकेट में ठीक हैं, राजनीति का पता नहीं'; नेताओं ने छीना माइक

जोधपुर (राजस्थान) में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक में वैभव गहलोत को लेकर एक बुज़ुर्ग पार्टी कार्यकर्ता ने कहा, "यह (वैभव) क्रिकेट में तो ठीक हैं...लेकिन राजनीति में ठीक हैं कि नहीं, पता नहीं।" कार्यकर्ता के ऐसा कहने पर वहां मौजूद नेताओं ने उनसे माइक छीन लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

Load More