कांग्रेस, सपा और लालू यादव की पार्टी संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरती है: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण पर कहा कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैंने खड़े होकर कहा कि मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस, सपा और लालू यादव की पार्टी संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरती हैं।"