कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मेसी का असम में हुआ था जन्म'; ट्रोल होने के बाद डिलीट किया ट्वीट

बारपेटा (असम) से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक ने अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप जीत के बाद लियोनेल मेसी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "आपके असम कनेक्शन को लेकर हमें गर्व है।" ट्विटर यूज़र्स द्वारा सवाल पूछने पर खालेक ने कहा, "वह (मेसी) असम में पैदा हुए थे।" हालांकि, ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपने दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए।

Load More