कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हुए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। बसवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की शुरुआत हुई है और यह सभी के लिए गर्व की बात है। बसवराज 1999 से 2004 तक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे।