कांग्रेस से टिकट मिल रहा होगा: राजस्थान बीजेपी एमएलए के 'भ्रष्ट नंबर-1' बयान पर अर्जुन मेघवाल
केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान से बीजेपी विधायक कैलाश मेघवाल के उन्हें 'भ्रष्ट नंबर-1' कहने पर कहा है, "कैलाश को कांग्रेस टिकट दे रही है।" उन्होंने कहा, "कैलाश मुझे मंच से धमका कर टिकट मांग रहे थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से पता चल गया होगा कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा इसलिए मेरी आलोचना करना स्वाभाविक है।"