कांग्रेस से सीट बंटवारा हो जाने के बाद हम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे: अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर कहा है कि अभी बातचीत चल रही है और दोनों तरफ से सूचियां एक-दूसरे के पास भेजी गई हैं। उन्होंने कहा, "जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी उनकी (कांग्रेस) 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल हो जाएगी।"