कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, एकजुट होना होगा: राजस्थान में पार्टी नेता रजनी पाटिल
राजस्थान कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की चेयरपर्सन रजनी पाटिल ने 'विधानसभा चुनाव में पार्टी एकजुट होकर लड़ती तो क्या तस्वीर अलग होती' सवाल पर कहा है, "कांग्रेस ही कांग्रेस को हराती है, और कोई हमें हरा नहीं सकता।" उन्होंने कहा, "हमें एकजुट होना होगा।" चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच मतभेद की खबरें आई थीं।