कांग्रेस-डीएमके के एक और पाखंड की चर्चा आज पूरे देश में है: तमिलनाडु में कच्चातीवु पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में कच्चातीवु द्वीप विवाद को लेकर कहा है, "कांग्रेस और डीएमके के एक और पाखंड की चर्चा आज पूरे देश में है।" उन्होंने कहा, "किस कैबिनेट में यह निर्णय हुआ? किसके फायदे के लिए फैसला हुआ? इस पर कांग्रेस की बोलती बंद है। द्वीप के पास जाने पर तमिलनाडु के हज़ारों मछुआरे गिरफ्तार हुए हैं।"