'कांटे' में सभी ऐक्टर 40 साल से अधिक के थे, कोई इसे प्रोड्यूस नहीं करना चाहता था: निर्देशक
फिल्म 'कांटे' (2002) के निर्देशक संजय गुप्ता ने बताया है कि कोई निर्माता इसे प्रोड्यूस नहीं करना चाहता था। उन्होंने बताया, "निर्माताओं ने फिल्म न बनाने की सलाह दी थी। कहा था कि सब हीरो 40+ हैं, रोमांस नहीं है, म्यूज़िक और ह्यूमर नहीं है। ड्राय पिक्चर है।" बकौल संजय, उस दौर में शाहरुख खान की प्रेम कहानियां चलती थीं।