'कांतारा' के मेकर्स पर केरल के बैंड ने लगाया गाना चोरी का आरोप, कहा- कानूनी कार्रवाई करेंगे

केरल के एक प्रसिद्ध बैंड 'थाइक्कुडम ब्रिज' ने फिल्म 'कांतारा' के मेकर्स पर गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। बैंड ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'ऑडियो के मामले' में फिल्म का गाना 'वाराह रूपम' उनके गाने 'नवरसम' की नकल है। बकौल बैंड, ये समानताएं कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन हैं और वे फिल्म की क्रिएटिव टीम पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Load More