'कांतारा' फेम सप्तमी गौड़ा करेंगी विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' से बॉलीवुड में डेब्यू
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' से कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' की ऐक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। ऐक्ट्रेस ने ट्वीट किया, "इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुश और उत्साहित हूं। यह मौका देने के लिए विवेक सर आपका शुक्रिया।" अग्निहोत्री ने लिखा, "वेलकम सप्तमी, आपकी भूमिका कई लोगों के दिल को छूएगी।"