कागज़ दिखाइए: बीजेपी एमपी के दावे 'ताजमहल की ज़मीन हमारी थी' पर शाहजहां के वारिस
शाहजहां के वंशज होने का दावा करने वाले याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने बीजेपी सांसद व जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्या दीया कुमारी के उस दावे 'हमारे परिवार की ज़मीन पर ताजमहल बना था' को 'चुनौती' दी है। तुसी ने दावों को 'मूर्खतापूर्ण' बताते हुए कहा, "अगर आपके अंदर राजपूत खून की एक भी बूंद है तो आप कागज़ दिखाइए।"