काजल ने मदर्स डे पर यूज़र की कविता-कैप्शन किया कॉपी; राइटर बोली- लगता नहीं यह गलती से हुआ
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने मदर्स डे पर एक इंस्टाग्राम यूज़र की कविता और कैप्शन कॉपी किया जिसे लेकर उनकी आलोचना हुई है। सारा नामक राइटर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "काजल अग्रवाल ने 'माय डियर मम' कविता की ओरिजिनल कॉपी शेयर की है।" उन्होंने लिखा, "मेरा ओरिजनल कैप्शन...कुछ शब्द बदलकर शेयर किए जाने से लगता है कि यह...गलती नहीं है।"