काजीरंगा के पास ज़मीन अधिग्रहण कर 5 स्टार होटल बनाए जाने का आदिवासियों ने किया विरोध
असम के काजीरंगा नैशनल पार्क के पास प्रदेश सरकार की 5 स्टार होटल बनाने की योजना के लिए कथित ज़मीन अधिग्रहण को लेकर आदिवासी व अन्य संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। सरकार के प्रवक्ता ने कहा, "ज़मीन सरकारी है फिर भी लोगों को कहीं और बसाने पर विचार किया जा रहा है और आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।"