कानपुर (यूपी) के 10 स्कूलों को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ई-मेल रूस के सर्वर से आया जिसमें कथित तौर पर लिखा है, "तुम्हारे शहरों को खंडहरों में बदल देंगे।" हाल ही में लखनऊ के कई स्कूलों को ऐसी ही धमकी मिली थी।