कानपुर हिंसा केस में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले की खबरें असत्य हैं: पुलिस
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर हमला करने की खबरों को पुलिस ने खारिज किया है। जॉइंट कमिश्नर ए.पी. तिवारी ने कहा, "बजरिया थाना क्षेत्र के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले से संबंधित खबरें असत्य और भ्रामक हैं।"