कानून के काम करने पर कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उप-राष्ट्रपति
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होने वाली 'आप' की रैली पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है, "कानून जब अपना काम शुरू करता है तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं।" उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाला कोई व्यक्ति 'विक्टिम कार्ड' कैसे खेल सकता है।