कानून बदलने का समय आ गया है: परोल पर छूटे राम रहीम का म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ होने पर महुआ
परोल पर छूटे रेप के दोषी राम रहीम द्वारा दिवाली को लेकर म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ करने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को ट्वीट किया कि कानून बदलने का सही समय आ गया है। उन्होंने लिखा, "अमेरिका व ब्रिटेन के विपरीत...भारत में व्यवस्थित परोल कानून का अभाव है...परोल को केवल राज्य सरकार के पक्षपाती अधिकारियों पर...नहीं छोड़ सकते।"