कानून बनाने में कम समय लेना और इनका जल्दी–जल्दी पारित होना चिंता का विषय है: ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा, "कानून के निर्माण में कम समय लेना और इनका जल्दी–जल्दी पारित होना हमारे देश और लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।" उन्होंने कहा, "संविधान की भावना के तहत यह अपेक्षा की जाती है कि विधायिका और न्यायपालिका एक दूसरे का सम्मान करें। हमारी जो मर्यादाएं तय हैं, उनका पालन किया जाए।"