कानून में बदलाव को लेकर ताइवान की संसद में सांसदों के बीच चले लात-घूंसे
ताइवान की संसद में शुक्रवार को कानून में बदलाव को लेकर चल रही बहस के दौरान सांसदों में विवाद हो गया और एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए गए। एक वीडियो में सांसद भीड़ के ऊपर चढ़ते और फाइलें लेकर भागते नज़र आ रहे हैं। घटना सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बहुमत के बिना पदभार संभालने से पहले हुई है।