कानून व्यवस्था पर सीएम नीतीश को योगी जी से सीख लेनी चाहिए: असद के एनकाउंटर पर गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर कहा है, "नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करें व कानून-व्यवस्था किसको कहते हैं, इसकी सीख बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी (आदित्यनाथ) जी से लेनी चाहिए।" गौरतलब है, असद को एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया है। असद पर ₹5 लाख का इनाम था।

Load More