कानून-व्यवस्था पर भरोसा करके धरना खत्म करना चाहिए: रेसलर्स से केंद्रीय खेल मंत्री
दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी पहलवानों के धरने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रविवार को कहा, "कानून-व्यवस्था पर भरोसा करके उन्हें (रेसलर्स) अपना धरना खत्म करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है, दिल्ली पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।"