कानूनी तौर पर एक सेक्स वर्कर भी ना कह सकती है लेकिन शादीशुदा महिला नहीं: मैरिटल रेप पर दिल्ली एचसी के जस्टिस
दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस राजीव शकधर ने मैरिटल रेप केस पर फैसला सुनाते हुए बुधवार को कहा, "एक सेक्स वर्कर को कानून के हिसाब से ना कहने की शक्ति मिली हुई है लेकिन यह अधिकार शादीशुदा महिला के पास नहीं है।" गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने मैरिटल रेप पर बंटा हुआ फैसला सुनाया था।