कानूनी मुद्दे सुलझाने के बाद तलाक की घोषणा करेंगे सानिया मिर्ज़ा व शोएब मलिक: रिपोर्ट्स
पाकिस्तान के जियो न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक कानूनी मुद्दे सुलझाने के बाद एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा करेंगे। मलिक के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के एक सदस्य ने कथित तौर पर उनके 'करीबी दोस्तों' से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कागज़ी कार्रवाई बाकी है। कपल की 2010 में शादी हुई थी।