कान्ये वेस्ट ने कर्मचारियों को दिखाई महिला मित्र की नग्न तस्वीरें, मुकदमे में किया गया दावा
रैपर कान्ये वेस्ट की कंपनी 'यीज़ी' के पूर्व कर्मचारी ट्रेवर फिलिप्स ने उन पर एक मुकदमा दायर करवाया है जिसमें दावा किया गया है कि रैपर ने कंपनी के कर्मचारियों को अपनी एक महिला मित्र की नग्न तस्वीरें दिखाई थीं। फिलिप्स ने दावा किया कि एक मीटिंग के दौरान कान्ये वेस्ट ने तस्वीरें दिखाकर उनके सामने हस्तमैथुन किया था।