कान्ये वेस्ट ने कर्मचारियों को पॉर्न व किम करदाशियां के अश्लील वीडियो दिखाए थे: रिपोर्ट
'रोलिंग स्टोन' ने यीज़ी व एडिडास के पूर्व कर्मचारियों के हवाले से बताया है कि रैपर कान्ये वेस्ट ने कम-से-कम 5 बार मीटिंग में पॉर्न वीडियोज़ दिखाए थे। बकौल रिपोर्ट, कान्ये ने कर्मचारियों को अपनी पूर्व पत्नी किम करदाशियां के अश्लील वीडियो भी दिखाए थे। पूर्व कर्मचारियों के मुताबिक, एडिडास के अधिकारियों को कान्ये के इस व्यवहार का पता था।