कान्ये वेस्ट ने तलाक के 2 महीने बाद यीज़ी की डिज़ाइनर बियांका सेंसोरी से की शादी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट (ये) ने किम करदाशियां से तलाक के 2-महीने बाद यीज़ी की डिज़ाइनर बियांका सेंसोरी से प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों शादी की मैचिंग अंगूठी पहने दिखे। टीएमज़ी की रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने अभी तक शादी के सर्टिफिकेट के लिए आवेदन नहीं दिया है।