कान्स फिल्म फेस्टिवल में आज दिखाई जाएगी स्मिता पाटिल की 1976 में आई फिल्म 'मंथन'

कान्स फिल्म फेस्टिवल में आज (शुक्रवार) दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल की 1976 में आई फिल्म 'मंथन' दिखाई जाएगी। श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित यह फिल्म कान्स के क्लासिक सेक्शन में इस साल दिखाई जाने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। यह वर्गीस कुरियन द्वारा चलाए गए दुग्ध सहकारी आंदोलन से प्रेरित फिल्म है जिसके लिए 5 लाख किसानों ने चंदा दिया था।

Load More