कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्मिता पाटिल की फिल्म 'मंथन' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में दिखाई गई 1976 में आई फिल्म 'मंथन' को स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल व अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने काम किया था और इसका निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने किया था। गौरतलब है, 'मंथन' भारत की पहली क्राउड फंडेड फिल्म थी जिसके लिए 5 लाख किसानों ने चंदा दिया था।