कान्स में अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान सुनाए शाहरुख के डायलॉग, सामने आया वीडियो
सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने संबोधन के दौरान शाहरुख खान के डायलॉग सुनाए। अनुराग ने 'ओम शांति ओम' का डायलॉग कहा, "किसी चीज़ को दिल से चाहो...तो पूरी कायनात उसे...तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।" उन्हें 'ये सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त' भी कहते सुना गया।