काफी नशे में था पुणे का 17 वर्षीय लड़का लेकिन उसके पिता ने कहा 'चलाने दो पोर्शा': ड्राइवर
पुणे (महाराष्ट्र) के पोर्शा कार हादसे में 17-वर्षीय लड़के के फैमिली ड्राइवर ने पुलिस से कहा है कि घटना के समय किशोर काफी नशे में था। पुलिस ने ड्राइवर के हवाले से बताया, "ड्राइवर ने उसके पिता को फोन किया था, उन्होंने कहा कि 'उसे ड्राइव करने दो'...नाबालिग ने पोर्शा चलाई जबकि ड्राइवर उसके साथ वाली सीट पर बैठ गया।"