काबुल में क्लासरूम में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या हुई 53, इसमें 46 लड़कियां शामिल
अफगानिस्तान के काबुल में शुक्रवार को एक एजुकेशन सेंटर के क्लासरूम में हुए आत्मघाती धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है जिनमें से लगभग 46 लड़कियां या महिलाएं हैं। धमाके में कुल 110 लोग घायल हुए थे। वहीं, अफगानिस्तान स्थित संयुक्त राष्ट्र असिस्टेंस मिशन ने कहा, "हमारी मानवाधिकार टीम अपराधों को दर्ज कर रही है।"