काम करना चाहता हूं, तकलीफ से बाहर आना चाहता हूं: किडनी के रोग से जूझ रहे ऐक्टर ईश्वर
किडनी संबंधी बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे टीवी ऐक्टर ईश्वर ठाकुर ने कहा है कि वह लोगों से काम मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा है कि मैं इस तकलीफ से बाहर आऊं और पब्लिक को अपनी ऐक्टिंग दिखाऊं। नया शो करना चाहता हूं, मैं लड़ना चाहता हूं। जितनी भी तकलीफ हो, मैं काम करना चाहता हूं।"