काम के कारण आराध्या के साथ कम समय मिलता है, हम साथ में कंप्यूटर गेम्स खेलते हैं: अमिताभ
ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने केबीसी-14 के हालिया एपिसोड में अपनी पोती आराध्या बच्चन को लेकर कहा, "काम के कारण हम साथ में बहुत कम समय बिता पाते हैं लेकिन रविवार को हम बहुत मस्ती करते हैं।" अमिताभ ने कहा कि वे साथ में कंप्यूटर पर टेनिस, फुटबॉल जैसे गेम्स खेलते हैं। आराध्या, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन की बेटी हैं।