काम न मांग लूं इसलिए स्ट्रगल के दिनों में अनु मलिक मुझसे झूठ बोलते थे: सोनू निगम
गायक सोनू निगम ने अपने स्ट्रगल को लेकर बात करते हुए कहा है कि शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी रिजेक्शन झेला था और वह लोगों को कॉल कर उनसे काम मांगते थे। उन्होंने बताया, "(गायक) अनु मलिक को कॉल करने पर वह झूठ बोलते थे...कहते थे मैं अनु का छोटा भाई अबु हूं। जानता था कि वह अनु ही थे।"