कामकाजी महिलाओं के लिए बजट में मातृत्व अवकाश बढ़ाने की घोषणा कर सकती है सरकार: रिपोर्ट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार आगामी अंतरिम बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। बजट में सरकार के 10 साल के कार्य की समीक्षा पेश करने के साथ मध्यम वर्गीय परिवार को राहत देने, महंगाई पर अंकुश लगाने व कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।