कामकाजी व तलाकशुदा महिला को बच्चा गोद लेने से रोकना रूढ़िवादी मानसिकता: बॉम्बे एचसी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महिला को तलाकशुदा और कामकाजी होने के कारण बच्चा गोद लेने से रोकने के निचली अदालत के फैसले को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा, "महिला को बच्चा गोद लेने से रोकना मध्यकालीन रूढ़िवादी मानसिकता को दर्शाता है।" निचली अदालत ने कहा था कि कामकाजी और तलाकशुदा होने से महिला बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाएगी।