कामना करता हूं कि सुनक ब्रिटेन के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सफल हों: दलाई लामा
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंगलवार को ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वह कामना करते हैं कि सुनक को ब्रिटेन के लोगों की उम्मीदों व आकांक्षाओं को पूरा करने में सफलता मिले। उन्होंने कहा, "तिब्ब्ती लोगों की आज़ादी व गरिमा की आकांक्षा के प्रति...ब्रिटेन के लोगों के निरंतर समर्थन का आभारी हूं।"