कामरा ने शेयर किया पीएम के सामने गाना गाने वाले बच्चे का एडिटेड वीडियो, उसके पिता ने दिया जवाब
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ट्विटर पर जर्मनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने देशभक्ति गाना गाने वाले बच्चे का एडिटेड वीडियो शेयर किया जिस पर बच्चे के पिता ने जवाब दिया है। बच्चे के पिता ने लिखा, "उसकी उम्र 7 साल है लेकिन वह निश्चित तौर पर अपने देश को आपसे (मिस्टर कामरा या कचरा) ज़्यादा प्यार करता है।"