कामरान अकमल ने नस्लवादी टिप्पणी के बाद हरभजन सिंह और सिख समुदाय से मांगी माफी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह पर नस्लवादी टिप्पणी करने के बाद हरभजन सिंह और सिख समुदाय से माफी मांगी है। उन्होंने X पर लिखा, "मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं दुनियाभर के सिखों का बहुत सम्मान करता हूं और मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं दिल से माफी चाहता हूं।"