कार के नदी में गिरने के बाद उत्तराखंड में उसके ऊपर बैठा दिखा शख्स, बचाया गया
श्रीनगर (उत्तराखंड) में शुक्रवार रात को कार समेत अलकनंदा नदी में गिरे शख्स को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा बचाए जाने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, कार अनियंत्रित होने के बाद नदी में गिरी थी। वीडियो में कार के ऊपर बैठे चालक को एसडीआरएफ जवान रस्सी की मदद से किनारे पर लाते हुए दिख रहे हैं।