कार के भीतर हिजाब पहनने को लेकर ईरान सरकार ने दोहराई चेतावनी
ईरान में पुलिस ने महिलाओं के कार के भीतर भी हिजाब पहनने की अनिवार्यता को लेकर चेतावनी दोहराई है। रिपोर्ट के अनुसार 2020 में शुरू किए गए प्रोग्राम 'नज़र' का नया चरण 'नज़र-1' है जिसके तहत महिलाओं पर निगरानी रखी जाएगी। इस प्रोग्राम के तहत जो महिलाएं कार के भीतर हिजाब नहीं पहनेंगी उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।