कार को रोकने की कोशिश में यूपी में बोनट पर गिरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, ड्राइवर ने नहीं रोकी कार
पुलिस के मुताबिक, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक साइकल सवार को टक्कर मारने वाली कार को रोकने की कोशिश में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसके बोनट पर गिर गया फिर भी कार के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। बकौल पुलिस, कुछ देर बाद लोगों ने अवरोध लगाकर कार रोकी। रिपोर्ट्स हैं कि एक नाबालिग कार चला रहा था।