कार दुर्घटना के वक्त वैभवी ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी: ऐक्टर जमनादास मजेठिया
ऐक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। ऐक्टर जमनादास मजेठिया ने बताया कि हादसे के वक्त वैभवी ने सीटबेल्ट नहीं लगाई थी। जमनादास ने बताया, "संकरे मोड़ पर ट्रक को पास देने के लिए वैभवी ने कार रोकी और...ट्रक के गुज़रने के दौरान कार में टक्कर लगी जिससे वह खाई में गिर गई।"